हमारा पता है :

कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र
हब्शीगुडा, उप्पल रोड
हैदराबाद, 500 007
आंध्रप्रदेश, भारत
दूरभाष : +91 40 27160222-31, 27160232-41
फैक्स : +91 40 27160591, 27160311
सीसीएमबी तक कैसे पहुँचे
नक्शे के लिए यहाँ क्लिक करें
कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी) भारत के आंध्रप्रदेश की राज्य राजधानी हैदराबाद में स्थित है ।
सीसीएमबी उप्पल की ओर जाने वाले मार्ग के हब्सीगुडा चौराहे के पास स्थित है । सीएसआईआर की दो अन्य प्रयोगशालाएं-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) एवं राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआइआई) इसके दोनों छोरों पर स्थित हैं । इनके अलावा, राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) एवं केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) जैसे अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के विस्तार केन्द्र भी सीसीएमबी के निकट ही स्थित हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे के रेलवे स्टेशन सिकंदराबाद से सीसीएमबी लगभग 7 किमी. एवं हैदराबाद (नामपल्ली) रेलवे स्टेशन से लगभग 9 किमी. की दूरी पर स्थित है । हैदराबाद का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, सीसीएमबी से लगभग 30 किमी. दूर पर है । सिकंदराबाद एवं हैदराबाद से चलने वाली एपीएसआरटीसी की इनमें से कुछ बसों की संख्या है 18, 18R, 90D, 290, 245, 280, 281, 86/90, 90/277 एवं 136 नम्बर की बसें सीसीएमबी से होकर गुजरती हैं ।
(यहाँ पर उपलब्ध कराई गई सूचना तत्कालिक है और जो एपी एस आर टी सी अधिकारियों द्वारा परिवर्तित की जा सकती है, अतएव बस में चढ़ने से पूर्व कृपया बस स्टेशन पर सही जानकारी प्राप्त कर लें ।)

|